Filmfare Awards 2024: किसको मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ? जाने विजेताओं की पूरी सूची!
सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस (फीमेल) इन लीडिंग रोल
आलिया भट्ट को फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए मिला है।
सर्वश्रेष्ठ एक्टर लीडिंग रोल
रणबीर कपूर को फिल्म 'एनिमल' के लिए बेस्ट एक्टर को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है।
सर्वश्रेष्ठ फिल्म
फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 में '12वीं फेल' को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला है।
सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्ट्रेस फीमेल -
शबाना आजमी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फीमेल का 69वें फिल्मफेयर में अवार्ड मिला।
सर्वश्रेष्ठ एक्टर क्रिटिक्स
विक्रांत मैसी को '12वीं फेल' के लिए बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का अवार्ड मिला।
सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस क्रिटिक्स
बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवॉर्ड शेफाली शाह को मिला है।
सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटिक्स
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) का फिल्म फेयर अवॉर्ड देवाशीष मखीजा की जोरम को मिला।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में 'डंकी' में विक्की कौशल के रोल के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल का अवार्ड मिला है.
बेस्ट डायरेक्टर
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार '12वीं फेल' के लिए विदु विनोद चोपड़ा को मिला।